यही कम नहीं है ज़िन्दगी के लिए…

यही कम नहीं है ज़िन्दगी के लिए
यहाँ चैन मिल जाए दो घड़ी के लिए,

दिल ए ज़ार यहाँ कौन है तेरा ?
तू क्यूँ तड़पता है यूँ किसी के लिए,

कितने सामाँ कर लिए पैदा हमने
इतनी छोटी सी ज़िन्दगी के लिए,

अब तो ऐसा घेरा है गम ए दुनियाँ ने
कि लब तरस ही गए हँसी के लिए..!!


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply