ऐ मेरी जान तुझे और बदलना होगा
फिर मेरे साथ कड़ी धूप में चलना होगा,
अपने पैरों पे अभी क़र्ज़ ए सफ़र बाक़ी है
हद्द ए इमकान से आगे भी निकलना होगा,
इस से पहले कि ढले रात नया दिन निकले
तेरे ख़्वाबों को मेंरे ख़्वाब में ढलना होगा,
इन्क़िलाबात का आग़ाज़ भी होगा लेकिन
ले के परचम सर ए बाज़ार निकलना होगा,
कामयाबी का यक़ीं दूर न कर दे हम को
पास मंज़िल के ज़रा और सँभलना होगा,
वादियों में तो किसी ख़्वाब की भटके है फ़रोग़
तुझ को ताबीर के सहरा में भी जलना होगा..!!
~फ़रोग़ ज़ैदी
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















