ये नफ़रतो की सदाएँ, वतन का क्या होगा ?

ये नफ़रतो की सदाएँ, वतन का क्या होगा ?
हवा में आग बही, तो चमन का क्या होगा ?

सफर नसीब मुसाफिर से ये सवाल न कर
कहाँ सुकूं मिलेगा थकन का क्या होगा ?

किसी के पास इबादत का आज वक्त नहीं
हमारे बाद यहाँ फ़िक्र ओ फन का क्या होगा ?

मिटा तो देंगे ये उम्मीद की लकीर मगर
मेरी जमीन और तुम्हारे गगन का क्या होगा ?

यही ख्याल तो दामन को थाम लेता है
हम उठ गए तो तेरी अंजुमन का क्या होगा ?

~आलोक श्रीवास्तव


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply