ऐ लिखने वाले आख़िर तू ही क्यूँ लिखता है ?
है ये दर्द सबको फिर तुझे ही क्यूँ दिखता है ?
माँग के नहीं मिले तो ख़रीद कर के देख ले
सस्ता या फिर महँगा हर कोई तो बिकता है,
गए जाने वाले, चले जाएँगे सब आने वाले भी
उम्र भर सफ़र में आख़िर कौन यहाँ टिकता है ?
भला क्या खेले कोई यहाँ मुहब्बत की बाज़ी ?
ना आँखे रोती है, न तो अब ये दिल सिसकता है,
गर हो साहूकार तो सीना तान कर चला करो
भला यूँ चोरो की तरह साहूकार कब झिझकता है..??
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



















