रात पिघली है तेरे सुरमई आँचल की तरह
चाँद निकला है तुझे ढूँढने पागल की तरह,
ख़ुश्क पत्तों की तरह लोग उड़े जाते है
शहर भी अब नज़र आता है जंगल की तरह,
फिर ख्यालों में तेरे क़ुर्ब की ख़ुशबू जागी
फिर बरसने लगी आँखे मेरी बादल की तरह,
बे वफ़ाओ से वफ़ा कर के गुज़ारी है हयात
मैं बरसता रहा वीरानों में भी बादल की तरह..!!
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.















