कुछ यादगार ए शहर ए सितमगर ही ले चलें

कुछ यादगार ए शहर ए सितमगर ही ले चलें
आए हैं उस की गली में तो पत्थर ही ले चलें,

यूँ किस तरह कटेगा कड़ी धूप का सफ़र ?
सर पर ख़याल ए यार की चादर ही ले चलें,

रंज ए सफ़र की कोई निशानी तो पास हो
थोड़ी सी ख़ाक ए कूचा ए दिलबर ही ले चलें,

ये कह के छेड़ती है हमें दिल गिरफ़्तगी
घबरा गए हैं आप तो बाहर ही ले चलें,

इस शहर ए बे चराग़ में जाएगी तू कहाँ
आ ऐ शब ए फ़िराक़ तुझे घर ही ले चलें..!!

~नासिर काज़मी

 


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply