तुझे भूलने की दुआ करूँ

तुझे इस क़दर है शिकायतें
कभी सुन ले मेरी हिकायते,

तुझे गर न कोई मलाल हो
मैं भी एक तुझसे गिला करूँ ?

तू नमाज़ ए इश्क़ है जान ए जाँ
तुझे रात ओ दिन मैं अदा करूँ,

तेरा प्यार तेरी मुहब्बते
मेरी ज़िन्दगी की इबादतें,

जो हो ज़िस्म ओ जाँ में रवां दवां
उसे कैसे ख़ुद से जुदा करूँ ?

तू है दिल में, तू ही नज़र में है
तू है शाम तू ही सहर में है,

जो निज़ात चाहूँ हयात से
तुझे भूलने की दुआ करूँ..!!


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

2 thoughts on “तुझे भूलने की दुआ करूँ”

Leave a Reply