नफ़रत को छोड़ द तू मुहब्बत की बात कर…

नफ़रत को छोड़ द तू मुहब्बत की बात कर
इत्तिहाद ओ अमन ओ शराफ़त की बात कर,

मत कर हमारे मुल्क में गन्दी सियासते
एक दूसरे के दर्द में शिरकत की बात कर,

क्यूँ मस्लकी लड़ाई में उलझा हुआ है तू ?
रोज़ा, नमाज़, हज़, ओ इबादत की बात कर,

एक दूसरे को काफ़िर ओ मुशरिक न बोलना
इस्लाम का सबक़ है ये उल्फ़त की बात कर,

मत बाँट अपनी कौम को फ़िरको के नाम पर
रहना है हमको प्यार से इज्ज़त की बात कर..!!


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply