तेरी ज़ुल्फ़ों के बिखरने का सबब है कोई

तेरी ज़ुल्फ़ों के बिखरने का सबब है कोई
आँख कहती है तेरे दिल में तलब है कोई,

आँच आती है तेरे जिस्म की उर्यानी से
पैरहन है कि सुलगती हुई शब है कोई,

होश उड़ाने लगीं फिर चाँद की ठंडी किरनें
तेरी बस्ती में हूँ या ख़्वाब ए तरब है कोई,

गीत बुनती है तेरे शहर की भरपूर हवा
अजनबी मैं ही नहीं तू भी अजब है कोई,

लिए जाती हैं किसी ध्यान की लहरें नासिर
दूर तक सिलसिला ए ताक ए तरब है कोई..!!

~नासिर काज़मी

वो इस अदा से जो आए तो क्यूँ भला न लगे

Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “तेरी ज़ुल्फ़ों के बिखरने का सबब है कोई”

Leave a Reply