सोच बदल जाती है,हालात बदल जाते हैं

सोच बदल जाती है,हालात बदल जाते हैं
वक्त के साथ,लोगो के ख्यालात बदल जाते हैं,

इस तरह चेहरे बदलती है जिंदगी
दिल बदल जाते हैं,जज्बात बदल जाते हैं,

कितनी मुश्किलों से हल होती है एक पहेली
तब तक दुनियाँ के सवालात बदल जाते हैं,

घबरा के मुँह मत मोड़ लेना जिंदगानी से
ताउम्र एक जैसे नहीं रहते हालात बदल जाते हैं,

किसी के जाने से नहीं रुकती जिन्दगी
रूह वही रहती है बस जिस्मात बदल जाते हैं..!!


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply