कोई हमदम न रहा कोई सहारा न रहा

कोई हमदम न रहा कोई सहारा न रहा
हम किसी के न रहे कोई हमारा न रहा,

शाम तन्हाई की है आएगी मंज़िल कैसे ?
जो मुझे राह दिखा दे वही तारा न रहा,

ऐ नज़ारो न हँसो मिल न सकूँगा तुम से
तुम मेरे हो न सके मैं भी तुम्हारा न रहा,

क्या बताऊँ मैं कहाँ यूँही चला जाता हूँ ?
जो मुझे फिर से बुला ले वो इशारा न रहा..!!

~मजरूह सुल्तानपुरी


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply