कहाँ तक जफ़ा हुस्न वालों की सहते
जवानी जो रहती तो फिर हम न रहते,
लहू था तमन्ना का आँसू नहीं थे
बहाए न जाते तो हरगिज़ न बहते,
वफ़ा भी न होता तो अच्छा था वअदा
घड़ी दो घड़ी तो कभी शाद रहते,
हुजूम ए तमन्ना से घुटते थे दिल में
जो मैं रोकता भी तो नाले न रहते,
मैं जागूँगा कब तक वो सोएँ गे ताकै
कभी चीख़ उठ्ठूँगा ग़म सहते सहते,
बताते हैं आँसू कि अब दिल नहीं है
जो पानी न होता तो दरिया न बहते,
ज़माना बड़े शौक़ से सुन रहा था
हमीं सो गए दास्ताँ कहते कहते,
कोई नक़्श और कोई दीवार समझा
ज़माना हुआ मुझ को चुप रहते रहते,
मेंरी नाव इस ग़म के दरिया में साक़िब
किनारे पे आ ही लगी बहते बहते..!!
~साक़िब लखनवी
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



















