जो वफ़ा का रिवाज रखते हैं…

जो वफ़ा का रिवाज रखते हैं
साफ़ सुथरा समाज रखते हैं,

क़ाबिल ए रहम हैं वो इंसाँ जो
ख़ाहिश ए तख़्त ओ ताज रखते हैं,

भेज कर हम जहेज़ पर ला’नत
अहल ए ग़ुर्बत की लाज रखते हैं,

दिल कुशादा भी हैं उन्ही के जो
सर पे ग़ुर्बत का ताज रखते हैं,

बरकत अल्लाह देता है ‘साहिल’
लाख हम कम अनाज रखते हैं..!!

~अब्दुल हफ़ीज़ साहिल क़ादरी


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply