सावन को ज़रा खुल के बरसने की दुआ दो…

सावन को ज़रा खुल के बरसने की दुआ दो
हर फूल को गुलशन में महकने की दुआ दो,

मन मार के बैठे है जो सहमे हुए डर से
उन सारे परिंदों को चहकने की दुआ दो,

वो लोग जो उजड़े है फ़सादो से बला से
लो साथ उन्हें फिर से पनपने की दुआ दो,

कुछ लोग जो ख़ुद अपनी निगाहों से गिरे है
भटके है वो ख्यालात बदलने की दुआ दो,

जिन लोगो ने डरते हुए दरपन नहीं देखा
उनको भी ज़रा सजने सँवरने की दुआ दो,

बादल है कि कोहसार पिघलते ही नहीं है
आज़ाद इन्हें अब तो बरसने की दुआ दो..!!

~अज़ीज़ आज़ाद


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply