सब पुराने ख़याल बदलो यार
वक़्त बदला है साल बदलो यार,
मात हर बार थोड़ी खाऊँगा
वक़्त के साथ चाल बदलो यार,
एक थप्पड़ अभी लगेगा और
इस लिए अपना गाल बदलो यार,
कर नहीं सकती मैं अभी शादी
इस का मतलब सवाल बदलो यार,
फिर से इस में नहीं फँसूँगा मैं
इस लिए अपना जाल बदलो यार..!!
~आतिश इंदौरी
कोशिशें कर लो मैं बादल नहीं होने वाला
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



















1 thought on “सब पुराने ख़याल बदलो यार”