जिसके साथ अपनी माँ की दुआ होती है

जिसके साथ अपनी माँ की दुआ होती है
उसके मुक़द्दर में जन्नत की हवा होती है,

जिन्हें माँ की गोद से अच्छा दरस मिला हो
वही जानता है कि माँ की कद्र क्या होती है,

औलाद ग़मों को कभी छुपा नहीं सकती
माँ बच्चों की हर बात से आगाह होती है,

जिन लोगो की माएँ इस दुनियाँ में नहीं है
कभी उनसे पूछों कि माँ क्या होती है,

जिस बेटी को माँ से हया का ज़ेवर मिला हो
ज़िन्दगी की सफ़र में वो बा हया होती है,

दुनियाँ ए फ़ानी में माँ की दुआ मिल जाए
ऐसे औलादों के साथ रब की रज़ा होती है..!!


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply