दिल से उतर जाने में एक लम्हा लगता है
दिल के बदल जाने में एक लम्हा लगता है,
देखना ख्याल रहे क़ायम अपना हाल रहे
यूँ कि पिघल जाने में एक लम्हा लगता है,
यूँ कभी तो सदियाँ भी कम लगें और कभी
ख़ुद को आज़माने में एक लम्हा लगता है,
सोचते रहें तो फिर वक़्त ठहर जाता है
वरना गुज़र जाने में एक लम्हा लगता है,
बहुत देख भाल के चलना पड़ता है यहाँ
नहीं तो फ़िसल जाने में एक लम्हा लगता है..!!
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


















