अगरचे सब यहाँ सस्ता पड़ेगा
तुम्हें बस इश्क़ ही महँगा पड़ेगा,
मुसव्विर से उलझने की सज़ा है
हमें तस्वीर में रहना पड़ेगा,
मेरी आँखों में तुम बच कर उतरना
यहाँ अश्कों का एक दरिया पड़ेगा,
सभी किरदार गर रखने हैं ज़िंदा
कहानी में हमें मरना पड़ेगा,
तुम्हें भी अच्छे हम लगने लगे हैं
सुनो तुम को भी पछताना पड़ेगा,
घड़ी सच बोलने की आ गई है
हमें दानिस्ता हकलाना पड़ेगा,
चरस से बचने को तुम कह रहे हो
यक़ीनन इश्क़ से बचना पड़ेगा..!!
~अक्स समस्तीपुरी
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


















