वो हँस देते हैं जब महफ़िल में मेरा नाम आता है

वो हँस देते हैं जब महफ़िल में मेरा नाम आता है
ख़ुदा की देन है दीवानापन यूँ काम आता है,

ग़म ए दौर ए मय ओ साग़र से बाला है मेरी रिंदी
जो उठ जाती हैं वो नज़रें तो मुझ तक जाम आता है,

किसी की हर अदा ए सर्द मेहरी को ख़ुदा रखे
न हँसना काम आता है न रोना काम आता है,

ये कौन आहू मिज़ाज ओ गेसू ए मुश्कीं ब दोश आया
कि देखे से ज़बानों पर ख़ुदा का नाम आता है,

बहार ए नौ भी आए लेकिन अब के देखना ये है
गरेबाँ काम आता है कि दामाँ काम आता है,

ये देखें ख़ंदा ए गुल का तमाशा देखने वाले
हँसी की आड़ ले कर मौत का पैग़ाम आता है,

बहार ए लाला ओ गुल पर मुझे हक़ हो न हो लेकिन
चमन के रहने वालों में तो मेरा नाम आता है,

रईस उस ने तो कुछ ऐसा भुलाया है कि क्या कहिए
मगर उस का तसव्वुर है कि सुब्ह ओ शाम आता है..!!

~रईस रामपुरी

सुना है जब से कि तुम को भी ग़म गवारा है

Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “वो हँस देते हैं जब महफ़िल में मेरा नाम आता है”

Leave a Reply