अमीरों के बुरे अतवार को जो ठीक समझे है
मेरी हक़ बात को वो क़ाबिल ए तश्कीक समझे है,
बहुत मुश्किल है जो उस की ग़रीबी दूर हो जाए
अजब ख़ुद्दार है इमदाद को भी भीख समझे है,
मेरे बारे में उस के कान भरता है कोई शायद
बयाँ तौसीफ़ करता हूँ तो वो तज़हीक समझे है,
तेरे ख़त तेरी तस्वीरें शिकस्ता दिल के कुछ टुकड़े
तेरा दीवाना इन सब को तेरी तमलीक समझे है,
मैं उस के हर गुमाँ का पास अक्सर रखा करता हूँ
मेरा दिल अपने दिल के वो बहुत नज़दीक समझे है,
चले है इस तरह जैसे चले तलवार पर कोई
वो मेरी रहगुज़र को जाने क्यूँ बारीक समझे है ?
सियासत के अँधेरों ने उजाले सब निगल डाले
ग़रीब इंसान दिन को भी शब ए तारीक समझे है..!!
~ज़मीर अतरौलवी
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


















