वो ग़ज़ल वालों का उस्लूब समझते होंगे…

वो ग़ज़ल वालों का उस्लूब समझते होंगे
चाँद कहते हैं किसे ख़ूब समझते होंगे,

इतनी मिलती है मेरी ग़ज़लों से सूरत तेरी
लोग तुझ को मेरा महबूब समझते होंगे,

मैं समझता था मोहब्बत की ज़बाँ ख़ुशबू है
फूल से लोग उसे ख़ूब समझते होंगे,

देख कर फूल के औराक़ पे शबनम कुछ लोग
तेरा अश्कों भरा मक्तूब समझते होंगे,

भूल कर अपना ज़माना ये ज़माने वाले
आज के प्यार को मायूब समझते होंगे..!!

~बशीर बद्र


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply