निय्यत ए शौक़ भर न जाए कहीं

निय्यत ए शौक़ भर न जाए कहीं
तू भी दिल से उतर न जाए कहीं,

आज देखा है तुझ को देर के ब’अद
आज का दिन गुज़र न जाए कहीं,

न मिला कर उदास लोगों से
हुस्न तेरा बिखर न जाए कहीं,

आरज़ू है कि तू यहाँ आए
और फिर उम्र भर न जाए कहीं,

जी जलाता हूँ और सोचता हूँ
राएगाँ ये हुनर न जाए कहीं,

आओ कुछ देर रो ही लें नासिर
फिर ये दरिया उतर न जाए कहीं..!!

~नासिर काज़मी

नए कपड़े बदल कर जाऊँ कहाँ ?

Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “निय्यत ए शौक़ भर न जाए कहीं”

Leave a Reply