दुख दर्द के मारों से मेरा ज़िक्र न करना

दुख दर्द के मारों से मेरा ज़िक्र न करना
घर जाऊँ तो यारों से मेरा ज़िक्र न करना,

वो मेरी कहानी को गलत रंग न दे दें
अफ़साना निगारों से मेरा ज़िक्र न करना,

शायद वो मेरे हाल पे बे साख्ता रो दें
इस बार बहारों से मेरा ज़िक्र न करना,

ले जाएंगे गहराई में तुमको भी बहा कर
दरिया के किनारों से मेरा ज़िक्र न करना,

वो शख़्स मिले तो उसे हर बात बताना
तुम सिर्फ़ इशारों से मेरा ज़िक्र न करना..!!

~वसी शाह


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply