बच्चे की ज़िद को अब तो मेरा एतिबार दे

बच्चे की ज़िद को अब तो मेरा एतिबार दे
ऐ आसमाँ ये चाँद मेरे घर उतार दे,

चोरी करूँ तो हाथ मेरे काट दे मगर
पहले ख़ुदा ए वक़्त मुझे रोज़गार दे,

ठुकरा न दूँ मैं ग़ैर के हाथों मिली शिकस्त
मुझ को भी मेरी नस्ल ही मुजरिम क़रार दे,

यारब जुनून ए इश्क़ से महरूम रख मुझे
या मेरी वहशतों को नए रेग ज़ार दे..!!

~सलीम अंसारी

ता हद्द ए नज़र कोई भी दम साज़ नहीं है

Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “बच्चे की ज़िद को अब तो मेरा एतिबार दे”

Leave a Reply