ये शहर सेहर ज़दा है सदा किसी की नहीं

ये शहर सेहर ज़दा है सदा किसी की नहीं
यहाँ ख़ुद अपने लिए भी दुआ किसी की नहीं,

ख़िज़ाँ में चाक गरेबाँ था मैं बहार में तू
मगर ये फ़स्ल ए सितम आश्ना किसी की नहीं,

सब अपने अपने फ़साने सुनाते जाते हैं
निगाह ए यार मगर हमनवा किसी की नहीं,

मैं आज ज़द पे अगर हूँ तो ख़ुश गुमान न हो
चराग़ सब के बुझेंगे हवा किसी की नहीं,

फ़राज़ अपनी जिगर कावियों पे नाज़ न कर
कि ये मता ए हुनर भी सदा किसी की नहीं..!!

~अहमद फ़राज़


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply