बने बनाए हुए रास्तों पे जा निकले

बने बनाए हुए रास्तों पे जा निकले
ये हमसफ़र मेरे कितने गुरेज़ पा निकले,

चले थे और किसी रास्ते की धुन में मगर
हम इत्तिफ़ाक़ से तेरी गली में आ निकले,

ग़म ए फ़िराक़ में कुछ देर रो ही लेने दो
बुख़ार कुछ तो दिल ए बे क़रार का निकले,

नसीहतें हमें करते हैं तर्क ए उल्फ़त की
ये ख़ैर ख़्वाह हमारे किधर से आ निकले ?

ये ख़ामुशी तो रग ओ पै में रच गई नासिर
वो नाला कर कि दिल ए संग से सदा निकले..!!

~नासिर काज़मी

नसीब ए इश्क़ दिल ए बे क़रार भी तो नहीं

Leave a Reply