बहुत रोया वो हमको याद कर के…

बहुत रोया वो हमको याद कर के
हमारी ज़िन्दगी बर्बाद कर के,

पलट कर फिर यही आ जाएँगे हम
वो देखे तो हमें आज़ाद कर के,

रिहाई की कोई सूरत नहीं है
मगर हाँ मिन्नत ए सैयाद कर के,

बदन मेरा छुआ था उसने लेकिन
गया है रूह को आबाद कर के,

हर आमिर तूल देना चाहता है
मुक़र्रर ज़ुल्म की मियाद कर के


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply