अच्छे दिन कब आएँगे ?

अच्छे दिन कब आएँगे
क्या यूँ ही मर जाएँगे ?

अपने आप को ख़्वाबों से
कब तक हम बहलाएँगे ?

बम्बई में ठहरेंगे कहाँ
दिल्ली में क्या खाएँगे ?

खिलते हैं तो खिलने दो
फूल अभी मुरझाएँगे,

कितनी अच्छी लड़की है
बरसों भूल न पाएँगे,

मौत न आई तो अल्वी
छुट्टी में घर जाएँगे..!!

~मोहम्मद अल्वी


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply