मालूम है इस दुनियाँ में मशहूर नहीं है…

मालूम है इस दुनियाँ में मशहूर नहीं है
ये गाँव तेरे दिल से तो अब दूर नहीं है,

ये उसकी मशीयत है हमें मिलने न आये
वरना वो किसी तौर भी मज़बूर नहीं है,

मशरूफ़ रहा करता है वो शख्स हमेशा
वैसे तो मेरा आईना है मगरूर नहीं है,

तस्वीर ए मुहब्बत हूँ ज़रा गौर से देखो
इस दुनियाँ में मुझ जैसा कोई चूर नहीं है,

इस शहर ए ज़फ़ा जू में तुझे छोड़ दूँ कैसे
हर बात है मंज़ूर मुझे, पर ये मंज़ूर नहीं है..!!


Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply