जितने हरामख़ोर थे क़ुर्बो जवार में
परधान बनके आ गए अगली क़तार में,
दीवार फाँदने में यूँ जिनका रिकॉर्ड था
वे चौधरी बने हैं उमर के उतार में,
फ़ौरन खजूर छाप के परवान चढ़ गई
जो भी ज़मीन ख़ाली पड़ी थी कछार में,
बंजर ज़मीन पट्टे में जो दे रहे हैं आप
ये रोटी का टुकड़ा है मियादी बुख़ार में,
जब दस मिनट की पूजा में घंटों गुज़ार दें
समझो कोई ग़रीब फँसा है शिकार में..!!
~अदम गोंडवी
काजू भुने प्लेट में व्हिस्की गिलास में
➤ आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं










Discover more from Bazm e Shayari :: बज़्म ए शायरी -Hindi / Urdu Poetry, Ghazals, Shayari
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




















2 thoughts on “जितने हरामख़ोर थे क़ुर्बो जवार में”